हरघर तिंरगा यात्रा 13 को युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जायेगी

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा और तिरंगा शोभायात्रा को उत्साह से मनाने का आह्वान किया गया। आम जनता के बीच भागीदारी कर राष्ट्रीयता भी भावना को जगाने के साथ ही देश के प्रति समर्पण का आहवान किया। कुलड़ी स्थित एक रेस्टोंरेट के सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया। कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा देकर लोगों को प्रोत्साहित करें। वहीं, 13 अगस्त को भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो टिहरी बस स्टैण्ड से लेकर गांधी चौक तक जायेगी। साथ ही शोभा यात्रा के दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला मंत्री संकेत नौटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मसूरी मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी रूपरेखा तैयार की गई है। युवा मोर्चा की ओर से भी रैली निकाली जाएगी। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगस्त माह में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मसूरी मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इस मौके पर मसूरी विधानसभा प्रभारी रतन सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाईं, राजेंद्र रावत, सतीश ढौंडियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र रावत, पुष्पा पडियार, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, नर्मदा नेगी, विजय बिंदवाल, आर्यनदेव उनियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *