चारधाम यात्रा को मिल ही गई हरी झण्डी

Spread the love

देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर निर्णय हुआ। प्रदेश में चारधाम यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। पहले यह यात्रा श्रद्घालुओं कीसीमित संख्या के साथतीन जिलों चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के लिए ही शुरू की जाएगी। साथ हीकोविड जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी। वहीं, चारों धामों पर एक-एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती होगी। जल्द ही चारधाम यात्रा को लेकर एसओपी जारी की जाएगी।
इसके अलावा कोविड महामारी की तीसरी लहर की संभावना के दृष्टिगत भी न्यायालय ने राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। कैबिनेट में इन दोनों ही मसलों पर सरकार नए निर्णय ले सकती है।
इसके अलावा कैबिनेट में शिक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन और लोनिवि से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में प्राइवेट स्कूलों की फीस का कानून का प्रस्ताव भी आ सकता है। शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों की फीस का ड्राफ्ट तैयार कर शासन को पहले ही भेज दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी प्रस्ताव के कैबिनेट में आने के पहले ही संकेत दे चुके हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशें भी कैबिनेट के समक्ष रखी जा सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय, खनन और अधिप्राप्ति नियमावली के संबंध में मंत्रिमंडलीय उपसमितियां बनाई थी, जिन्होंने अपनी सिफारिशें तैयार कर सरकार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *