कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे हरिद्वार। पथरी के फेरुपुर स्थित फेरुपुर डिग्री कालेज के परिसर में कांग्रेस के तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। विधानसभा ज्वालापुर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर के कांग्रेस प्रभारी नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तीनों विधानसभा क्षेत्रों को लेकर सुझाव मांगे और कार्यकर्ताओं को विस्तार से सुना। बैठक में विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सबसे अहम मुद्दा स्थानीय दावेदारों को टिकट देने का रहा। प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्याशियों के लिये आपस में लड़ने की आवश्यकता नहीं है। हाईकमान जिसे टिकट दे कार्यकर्ता उसका सम्मान कर पार्टी को जीत दिलाने का कार्य करें। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मपाल, जगपाल सैनी, तस्लीम, ताहिर बाबू, संजय पालीवाल, मनोज कुमार, हनीफ अंसारी, नसीम अंसारी, धर्मेंद्र प्रधान, साधुराम, मोहम्मद हारून, डक्टर नूर अली, धर्मेंद्र चौहान, विक्रम खरोला, गुलशन अंसारी, सुरति लखेड़ा, संजय सर्मा, धनंजय, तेलूराम आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे
हरिद्वार। पथरी के फेरुपुर स्थित फेरुपुर डिग्री कालेज के परिसर में कांग्रेस के तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। विधानसभा ज्वालापुर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर के कांग्रेस प्रभारी नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तीनों विधानसभा क्षेत्रों को लेकर सुझाव मांगे और कार्यकर्ताओं को विस्तार से सुना। बैठक में विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सबसे अहम मुद्दा स्थानीय दावेदारों को टिकट देने का रहा।
प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्याशियों के लिये आपस में लड़ने की आवश्यकता नहीं है। हाईकमान जिसे टिकट दे कार्यकर्ता उसका सम्मान कर पार्टी को जीत दिलाने का कार्य करें। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मपाल, जगपाल सैनी, तस्लीम, ताहिर बाबू, संजय पालीवाल, मनोज कुमार, हनीफ अंसारी, नसीम अंसारी, धर्मेंद्र प्रधान, साधुराम, मोहम्मद हारून, डक्टर नूर अली, धर्मेंद्र चौहान, विक्रम खरोला, गुलशन अंसारी, सुरति लखेड़ा, संजय सर्मा, धनंजय, तेलूराम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *