होली से पहले हरिद्वार पुलिस का तोहफा, 140 खोए मोबाइल बरामद

Spread the love

हरिद्वार()। पुलिस ने होली से पहले बड़ी सफलता हासिल की। ऑपरेशन रिकवरी के तहत सिडकुल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के जरिये करीब 140 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। इनकी कुल कीमत 35 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को सिडकुल थाने में प्रेसवार्ता के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चोरी और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल पर मिली शिकायतों पर विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल में कई फोन बाहरी राज्यों से रोजगार के लिए सिडकुल आए कर्मचारियों के हैं, जबकि कुछ स्थानीय लोगों के भी हैं। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर और हेड कांस्टेबल विवेक यादव की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *