हरिओम ने 972़50 किलो वजन उठाकर जीता सोना

Spread the love

काशीपुर। अखिल भारतीय रेलवे पावर लिफ्टिंग चौंपियनशिप के तीसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हरिओम ने कुल 972़50 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि 93 किग्रा भार वर्ग में दक्षिण पश्चित रेलवे के दिलशाद ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया, उन्होंने कुल 915 किलो भार उठाया। उदयराज हिंदू इंका प्रेक्षा गृह में चल रही चौंपियनशिप में गुरुवार को पुरुष वर्ग के 93 और 105 किलो भार वर्ग के मुकाबले हुए। 105 किलो भार वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हरिओम ने बैठक में 380 किलो, बैंच प्रेस मे 287़5 किलो, डैड लिफ्ट मे 305 किलो सहित कुल 972़5 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तर रेलवे के अमित यादव ने कुल 925 किलो भार उठाकर रजत तथा मध्य रेलवे के जय गणेश ने 857़5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। 93 किलो भार वर्ग में दक्षिण पश्चिम रेलवे के दिलशाद ने बैठक में 347़5 किलो, बैंच प्रेस मे 207़5 किलो, डैड लिफ्ट मे 360 किलो के साथ कुल 915 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तर रेलवे के गुरविंदर सिंह ने 912़5 किलो भार उठाकर रजत और पश्चिम रेलवे के मोहन कुमार ने 3 867़5 किलो वजन के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि मजदूर यूनियन इज्जतनगर के मंडल मंत्री कामरान अहमद ने पुरस्त किया। इससे पूर्व मंडल क्रीड़ा अधिकारी शिखर दयाल व मंडल क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा ने अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *