हरीश अध्यक्ष, नीरज सचिव, विवेक कोषाध्यक्ष बने

Spread the love

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद की शाखा खटीमा की वर्ष 2021-22 के लिए कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर हरीश शर्मा, सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महिला संयोजिका मधु शर्मा चुने गए। इस दौरान होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया। भाविप का चुनाव निर्वाचन अधिकारी हरीश जोशी प्रांतीय अध्यक्ष, नरेश कंसल प्रांतीय महासचिव, अमित गोयल सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख व दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इससे पूर्व होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों व सदस्यगणों की उपस्थिति में भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गायिका रेनू उपाध्याय ने तबले पर ललित सिंह कुंवर के साथ संगत से समा बांध दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकल गीत के प्रांत व जोनल स्थान पर वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त सरफराज सकलैनी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरप्रीत सिंह, प्रांतीय संयोजक विशाल गोयल, नीरज खन्ना, जगदीश पांडेय, सतीश चंद्र गुप्ता, अचल शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, महिला संयोजक ऋतु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *