कांग्रेस एकजुट होकर ही चुनाव जीत सकती है : हरीश रावत

Spread the love

हल्द्वानी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साल 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साल 2022 जैसे गलती करोगे तो कभी चुनाव नहीं जीत पाओगे। कांग्रेस एकजुट होकर ही चुनाव जीत सकती है। क्योकि अभी कांग्रेस के पक्ष में लोग हैं। बस हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। शनिवार को अपनी पुस्तक उत्तराखंडियत मेरा जीवन लक्ष्य पुस्तक के प्रस्तुतिकरण और विमोचन के मौके उन्होंने राज्य में कांग्रेस के समय में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। कांग्रेस नेताओं से कहा कि किस तरह उन्होंने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार झूठ, लूट फूट डालने पर टिकी है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,विधायक सुमित हदयेश, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। किताब के बहाने एकजुट हुए कांग्रेसी हल्द्वानी(आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी किताब के विमोचन के बहाने एक बार फिर कांग्रेस को एकजुट करने का प्रयास किया। इस बहाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक मंच में नजर आए। इस दौरान रावत ने नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा और नसीहत भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *