जनता को गुमराह कर रहे हरीश रावत: उनियाल

Spread the love

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में बोले कृषि मंत्री सुबोध उनियाल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जनता को गुमराह करने लगे हैं। विकास के वादे करने वाले कांग्रेस के नेता जनता को बताएं की उन्होंने अपने कार्यकाल में कितना काम किया है। कहा कि कांग्रेस कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली।
मंगवार शाम दुर्गापुरी में विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर जनता के बीच नजर आने लगे हैं। पार्टी के लिए वोट मांगने से पहले हरीश रावत को अपने कार्यकाल में हुए कार्यो के बारे में बताना चाहिए। हरीश रावत के कार्यकाल में केवल जनता का शोषण हुआ है। कांग्रेस सरकार को नेता नहीं बल्कि शराब व खनन माफिया चलाते थे। कांग्रेस के नेताओं ने कभी जनता के हितों को लेकर कार्य नहीं किया। कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का बेहतर विकास कर रही है। दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हित को देखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ ले रही जनता दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि आचार संहित लगने से पहले कोटद्वार को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देंगे। उन्होंने सदैव कोटद्वार के बेहतर विकास के लिए कार्य किया है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कृषि मंडी के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, विजय लखेड़ा आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन गौरव जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *