20 अगस्त को हरीश रावत करेंगे बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा

Spread the love

– जनता से की पदयात्रा में भागीदार बनने की अपील
देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार सिडकुल में बंद पड़े उद्योगों को खोलने और बीएचईएल में भर्ती रोक को खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर 20 अगस्त को हरिद्वार में पदयात्रा करने जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए उत्तराखंड की जनता से पदयात्रा में भागीदार बनने की अपील की है। हरीश रावत ने ट्वीट में लिखा कि श्20 अगस्त 2022 को शाम 4रू30 बजे हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र शहीद भगत सिंह चौराहे से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक बेरोजगारी के विरुद्घ पदयात्रा करुंगा। आइए किसी न किसी रूप में इस पदयात्रा का भागीदार बनिएश्।
ट्वीट में लिखी 8 मांगें रू
-स्थानीय उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय नौजवानों को काम के नियम का कड़ाई से पालन हो।
-प्रत्येक सिडकुल में बंद पड़े हुए उद्योगों को फिर से प्रारंभ करवाया जाए।
-उद्योगों में काम करने वाले नौजवानों के काम के घंटे तो बढ़ गए हैं, मगर वेतन घट गया है। काम के अनुसार वेतन वृद्घि की जाए।
-बीएचईएल में भर्ती पर लगी अघोषित रोक समाप्त की जाए। बीएचईएल का कार्यभार बढ़ाया जाए और नई भर्तियां की जाएं।
-बीएचईएल से हटाए गए संविदा कर्मियों या अस्थाई कर्मचारियों को पुन: सेवा में लिया जाए।
-सिडकुल के कुछ उद्यमों से निकाले गए कर्मचारियों को पुन: वापस काम पर लिया जाए।
-राजकीय सेवाओं में रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां शीघ्र हो।
-अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में हुए घोटालों के दोषियों को दंडित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *