अतिक्रमण नहीं हटा तो हरीश स्वामी करेंगे भूख हड़ताल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: नौगांव कमंदा के सिंमराली तोक में हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मलेठी निवासी हरीश स्वामी ने भूखहड़ताल की चेतावनी दी है। कहा कि शिकायत के बाद भी प्रशासन अतिक्रमण को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ऐसे में अब भूखहड़ताल करना उनकी मजबूरी बन गई है।
उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में सतपुली मलेठी निवासी हरीश स्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति ने नौगांव कमंदा के सिंमराली तेक पर अतिक्रमण कर टीन शेट बना दिया है। इससे उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इस संबंध में वह कई बार काबीना मंत्री सतपाल महाराज व सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन, अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। हरीश स्वामी ने अतिक्रमण के खिलाफ भैरव गढी मंदिर में भूखहड़ाल करने की चेतावनी दी। बताया कि जब तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *