हैरी ब्रूक ने अपने 4,000 टी-20 रन पूरे किए

Spread the love

नईदिल्ली, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टी-20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर के 4,000 रन पूरे किए। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 17 रन बनाकर आउट हुए और उनकी टीम को मुकाबले में शिकस्त भी झेलनी पड़ी। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
ब्रूक ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 4,000 रन पूरे किए। क्रिकइंफो के अनुसार, ब्रूक ने 171 मैचों की 158 पारियों में लगभग 34 की औसत से 4,000 रन पूरे किए हैं। इस प्रारूप में 3 शतकों के अलावा, उनके नाम 17 अर्धशतक भी हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) समेत कई टी-20 लीग में खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 11 पारियों में 123.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 190 रन बनाए थे।
ब्रूक ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 57 मुकाबले खेले हैं और इसकी 49 पारियों में 30.75 की औसत से 1,138 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 152.54 की रही है। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 81 रन रहा है। वह एक पारी में शून्य पर भी आउट हुए थे।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *