हर्षित घनशाला का उत्तराखंड क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर के ग्राम सिरोली-मुंडियाफ गांव निवासी हर्षित घनशाला का अंडर-14 क्रिकेट टीम में उत्तराखंड की टीम से आलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर चयन हुआ है। क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर छाई है।
हर्षित के पिता अजय घनशाला संस्कृत विद्यालय रीठाखाल में प्रधानाचार्य है व माता लक्ष्मी घनशाला कुशल गृहणी है। पिता अजय घनशाला ने बताया कि हर्षित घनशाला कक्षा आठवीं का विद्यार्थी है। पढ़ाई के साथ खेल में भी आज उसे सफलता मिली है। जिसमें हर्षित के कोच राकेश नेगी और दीपचंद बौठियाल का अहम योगदान है। उत्तराखंड से चयनित होकर अंडर-14 क्रिकेट टीम देहरादून से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई। यह टीम पांच राज्यों के साथ होने वाले क्रिकेट मुकाबलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, सुमन ढौंडियाल सहित परिजनों ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *