खेल

पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नईदिल्ली,  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया है।यह पहला मौका है जब हर्षित को भारतीय टीम की ओर से बुलावा आया है।इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा था। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।ढ्ढक्करु 2024 में हर्षित सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर थे। उन्होंने 13 मैच की 11 पारियों में 20.15 की औसत से 19 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 9.08 की रही थी।उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/24 का रहा था। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ जसप्रीत बुमराह (20), वरुण चक्रवर्ती (21) और हर्षल पटेल (24) ने अपने नाम किए थे।हर्षित के अलावा 4 और गेंदबाजों ने 19 विकेट अपने नाम किए थे।22 साल के हर्षित ने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था।उन्होंने अब तक 25 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान इसकी 23 पारियों में 23.64 की औसत और 8.94 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/24 का रहा है।हर्षित दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
हर्षित ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला असम क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2022 में खेला था। अब तक उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं। इसकी 12 पारियों में उन्होंने 26.35 की औसत से 28 विकेट अपने नाम किए हैं।उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/45 का रहा है।लिस्ट-ए क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने मेघालय के खिलाफ साल 2022 में अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने 25 मैच में 23.64 की औसत से 28 विकेट अपने नाम किए हैं।जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से अनुभवी खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है। टीम में युवा खिलाडिय़ों को मौका दिया गया है और शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर) और हर्षित राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!