हर्षिता ने बढ़ाया विद्यालय का मान

Spread the love

श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य स्तर पर होने वाली श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज जयदेवपुर सिगड्डी की कक्षा 8 की छात्रा हर्षिता दूदपुड़ी ने पूरे राज्य में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
राष्ट्रीय सह साधन योग्यता परीक्षा और श्री देव सुमन योग्यता परीक्षा के अंतर्गत श्री देव सुमन परीक्षा में पूरे राज्य में 475 छात्रों को छात्रवृत्ति सरकार के द्वारा दी जाती है। जिसमें प्रत्येक 95 ब्लाक से 5-5 छात्रों का चयन होता है। जिसमेंं चयनित छात्र को कक्षा 9 से लेकर 12 तक 1000 रूपये महीने की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसी के अंतर्गत 20 नवंबर 2022 को हुई राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में हुई उक्त परीक्षा में ब्लॉक दुगड्डा से सिगड्डी इंटर कॉलेज की छात्रा हर्षिता ने राज्य में 8वां स्थान प्राप्त किया है। हर्षिता की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और उक्त परीक्षा के उनके मार्गदर्शक गणित अध्यापक राजीव शर्मा ने एवं सभी शिक्षकों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *