हरविंदर सिंह विर्क बने छतरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Spread the love

रुद्रपुर। रुद्रपुर- छतरपुर ग्रामीण मंडल के व्यापारियों ने मंगलवार को शिव मंदिर प्रांगण में छतरपुर व्यापार मंडल का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से हरविंदर सिंह विर्क को छतरपुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया है। मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता और संचालन ग्राम प्रधान हरीश भट्ट ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और कोषाध्यक्ष संदीप राव पहुंचे। वहीं जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता मे हीं समस्याओं का समाधान है। अधिकारियों की मनमर्जी और शोषण के खिलाफ व्यापार मंडल व्यापारियों की ताकत से ही आवाज बुलंद करता है। उन्होंने कार्यकारिणी के गठन पर सभी व्यापारियों को बधाई दी है। इस दौरान व्यापारी नेता पवन गाबा, छतरपुर व्यापार मंडल नवनियुक्त अध्यक्ष हरविंदर सिंह विर्क, कपिल शर्मा, सूरज राजपूत, शिवम बुंदेलकोटी, सिमरन सिंह, चंद्र प्रताप सिंह ,राधेश्याम, देवेंद्र पाल, नरेंद्र बिष्ट, अनिल वर्मा , विकास सरकार नबी अहमद ,मनोज भट्ट, बच्चा लाल मौर्य, अर्जुन लाल मौर्या, ईश्वर सिंह नेगी, वीरेंद्र कुमार, रामप्रसाद, सागर रावत, लाल सिंह गढ़िया, देवेंद्र पाल, दीपक गोस्वामी, भोला रावत, दिनेश कुमार, ऋषि सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *