उत्तराखंड

किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर हरियाणा सीएम का पुतला फूँका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। हरियाणा में निहत्थे किसानों पर पुलिस के लाठीचार्ज से गदरपुर के किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने गुरुद्वारा सिंह सभा से जुलूस निकालकर मुख्य बाजार स्थित थाने के सामने खट्टर सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। साथ ही चेताया कि इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने मुख्य बाजार में कहा कि संयुक्त मोर्चा जो आदेश देगा उसका पालन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सड़कों को भी जाम किया जाएगा। कहा कि करनाल हरियाणा में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई किसान घायल हो गए। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सलविदर सिंह कलसी ने कहा कि हरियाणा में जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उसमें पुलिस किसके कहने पर यह कार्रवाई कर रही है, उसकी जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन पुलिसकर्मियों ने किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है, उनके खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज किए जाए। पुतला फूंकने वालों में किसान संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया, जसवीर सिंह, गुरजीत सिंह, बगीचा सिंह, शमिदर सिंह, सुखविदर सिंह बटला, सिमरनजीत सिंह, कमलजीत संधू, सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, विश्वजीत गिल, अजायब सिंह धालीवाल, संदीप सिंह, गुरजीत चीमा शामिल थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का विरोध करेंगे किसान: किसान संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत गोराया का कहना था कि जिस तरह भाजपा संगठन पोलिंग बूथ पर कार्यकर्ता नियुक्त कर रही है उसी तरह तराई किसान संगठन ग्रामीण स्तर पर अपने किसानों की नियुक्ति करेगी। उन्होंने कहा किसान प्रदेश सरकार का हर जगह विरोध करेंगे।
किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : बाजवा
बाजपुर। करनाल हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में किसानों ने भगत सिंह चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में प्रताप सिंह संधू, सनी निज्जर, विक्की रंधावा, अमरजीत सिंह संधू, पूरन सिंह, कन्हैया सिंह, परमजीत सिंह गोराया, गुरजीत सिंह सोही, रवि बरुआ, खेम करण सैनी, सौरव नेगी, रिकू मसीह, गुलजार सिंह, प्रवीण कंबोज शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!