जनता के कनेक्शन काटने में फुर्ती, सरकारी महकमों से वसूली में नाकामी

Spread the love

उत्तरकाशी। पेयजल बिलों के बकाये को लेकर जल संस्थान ने सख्त रुख अपनाते हुए कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं लेकिन सरकारी विभागों पर लाखों का बिल बकाया होने के बावजूद उनसे वसूली नहीं कर पा रहा है। हालांकि विभाग की ओर से सभी बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है लेकिन बिल का भुगतान नहीं हो पाया है।जल संस्थान का उपभोक्ताओं पर लाखों का बिल बकाया चल रहा है। मार्च में बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने अभी तक 47 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को पहले नोटिस जारी किए गए थे लेकिन इसके बावजूद भुगतान न करने पर अब कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि बकाया जमा करने के बाद ही दोबारा कनेक्शन जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में टीमों का गठन कर घर-घर जाकर बकाया वसूली की जा रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि गत वर्षों की अपेक्षा वसूली में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी विभागों को नोटिस भेजे गए हैं। इस पर कई विभागों ने अपने बिल जमा करवा दिए हैं।
विभिन्न विभागों पर जल संस्थान का बकाया।
1. मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी 1286051.00
2. मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी 839102.00
3. एएमओ जिला पंचायत 755736.00
4. ईई लोनिवि चिन्यालीसौड़ 643699.00
5. वन विभाग उत्तरकाशी 612531.00
6. सीएमएस जिला अस्पताल 593127.00
7. ईई लोनिवि उत्तरकाशी 408835.00
8. ईओ इंटरनेशल सुलभ शौचालय 379122.00
9. ईई लोनिवि भटवाड़ी 306291.00
10. प्रबंधक जीएमवीएन 269660.00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *