चुनावी आचार संहिता से पूर्व जल्दबाजी में की गईं नियुक्तियां रद की जाएं

Spread the love

 

हल्द्वानी। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने पर्यावरण पर्यवेक्षकों के पद पर नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर करने की मांग की है। गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ हल्द्वानी ने मेयर ड. जोगेंद्र रौतेला से मुलाकात की। यह भी कहा कि चुनावी आचार संहिता से पूर्व जल्दबाजी में की गईं नियुक्तियां रद की जाएं।
शाखा अध्यक्ष रोहित टांक की अगुवाई में संघ का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को मेयर से मिला। उन्होंने कहा कि आचार संहिता से कुछ घंटे पूर्व आनन-फानन में की गई स्वच्छता समिति की भर्ती में बाहरी लोगों को रख दिया गया। जबकि निगम के सफाई कर्मचारी लंबे समय से इसकी राह देख रहे थे। मांग उठाई कि बाहरी लोगों को हटाकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता समितियों में नियुक्त किया जाए। संघ से जुड़ी महिलाओं ने मेयर से कहा कि स्वच्छता समितियों में नियुक्ति से कई लोग वंचित रह गए हैं उन्हें भी मौका दिया जाना चाहिए। संघ ने बताया कि मेयर ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के दौरान पर्यावरण पर्यवेक्षकों की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर करने व सामूहिक बीमा की धनराशि देने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान शाखा महामंत्री शिवम पाल, अशोक चौधरी, विजय पाल, अमित कुमार, अनिता, बबली, मीरा, आरती, सविता, आरती, जगरोशनी, पूनम, गीता मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष की सदस्यता खतरे में
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी से संघ की नीतियों के विपरीत चलने आदि के मामले में 7 दिन के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सदस्यता भंग करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *