सरकार की सदबुद्धि को हवन किया

Spread the love

पिथौरागढ़। दो सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन किया। कर्मियों ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अग्रिम पंक्ति में खड़े अल्पवेतन भोगियों की मांगों को लेकर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। कहा विधायक से लेकर वे मंत्रियों को अपनी समस्याएं बता चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन से आगे मामला नहीं बढ़ता। सोमवार को संगठन के अध्यक्ष ललित साह के नेतृत्व में कर्मी जिला अस्पताल में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने हवन कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। शाह ने कहा दो सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से वे संघर्षरत हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कहा इस संबंध में वे नेताओं के घरों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन आश्वासनों से आगे उन्हें कुछ नहीं मिला। कहा बीते 29 जुलाई को कर्मियों को आश्वस्त किया गया था कि उनकी दो सूत्रीय मांगों को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं आया। कहा कोरोना संकट के बीच एसएडी, पीएसी, ओटी, इमरजेंसी, वार्ड, कार्यालय, लेबर रूम में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने फ्रंट लाइन वर्कर बनकर कार्य किया। लेकिन दुºखद है अग्रिम पंक्ति में खड़े अल्प वेतन भोगियों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *