तीन दिन से नहीं हुए सूरज के दर्शन, कोहरे व शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन से सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। यही स्थिति रविवार को भी बनी हुई थी। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले, घने कोहरे ने उनकी कपंकंपी छुड़ा दी। पूरे दिन लोग धूप का इंतजार करते रहे। लेकिन, सूरज के कोई दर्शन नहीं हुए। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। कोहरे के कारण वाहनों से आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कों पर अधिकांश वाहन हेडलाइट जला कर चल रहे थे। ठंड के कारण जनजीवन भी काफी अस्त-व्यस्त रहा। कई अधिकांश लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अलाव जलाए हुए थे। वहीं, नगर निगम की ओर से भी शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *