हयात तड़ागी चौथी बार बने जिलाध्यक्ष

Spread the love

चम्पावत। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड जनपद शाखा का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के चुनाव में हयात सिंह तड़ागी को चौथी बार ऑर्गेनाइजेशन का अध्यक्ष चुना गया। सोमवार को लोहाघाट नगर पंचायत सभागार में जिला महामंत्री बची सिंह रावत के संचालन में आयोजित सम्मेलन में पेंशनर्स ने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पूर्व में लंबित गोल्डन हेल्थ कार्ड में उचित व्यवस्था न होने पर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने 9 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी में हयात सिंह तड़ागी जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री बची सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीडी कलौनी, उपाध्यक्ष श्याम सिंह ढेक, कोषाध्यक्ष केसी पुनेठा, उपमंत्री खुशाल सिंह माहरा, मुख्य संरक्षक बीडी राय, संरक्षक पदमा दत्त पुनेठा, वरिष्ठ सलाकार प्रहलाद सिंह मेहता, संगठन मंत्री लक्ष्मी दत्त उप्रेती को चुना गया। इस मौके पर अंबी राम, शंकर गिरी, प्रयाग दत्त गहतोड़ी, सीएल वर्मा, धर्मानंद जोशी, शिव दत्त जोशी, रमेश चन्द्र जोशी, रमेश चन्द्र पंत, एलडी सुतेड़ी, कुंवर सिंह रौतेला, उमेश सिंह रौतेला, जगदीश ढेक, दिनेश जोशी, माघी राम, भोला राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *