एचडी क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महादेव क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे कोटद्वार वेटरन प्रीमियर लीग का मैच सिद्धबली क्रिकेट क्लब और एचडी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें एचडी क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।
सोमवार को मैच का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य तोलयू डांडा (रिखणीखाल) श्रीमती लक्ष्मी रावत एवं प्रधानाचार्य जानता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर विकासखंड नैनीडाडा धनपाल सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। श्रीमती लक्ष्मी रावत व प्रधानाचार्य धनपाल सिंह रावत को आयोजन कमेटी के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सिद्धबली क्रिकेट क्लब और वीएसएसडी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें एचडी क्रिकेट क्लब विजेता बनी। मैन ऑफ द मैच प्रशांत बिष्ट को दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्रीमती लक्ष्मी देवी ने दिया। इस मौके पर रोहित बत्रा, हितेश गोयल, रोबिन, प्रेम सिंह नेगी, जितेन्द्र सिंह रावत, अजय सुन्दरियाल, रविंद्र भारद्वाज, प्रवेश रावत, जितेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *