आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बने डॉ. उत्तम भंडारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य डॉ. उत्तम भंडारी को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। डा. भंडारी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर आप कार्यकर्ताओं ने हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की है। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भंडारी ने कहा कि सैनिकों की धरती उत्तराखंड से आप ने इसका महत्व समझते हुए एक सैन्य अधिकारी कर्नल अजय कोठियाल को नेतृत्व देते हुए 2022 के चुनाव तय किया है। इससे युवाओं में खासा उत्साह है। सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी को वोट देने तथा पार्टी से कार्यकर्ताओं को जोड़े जाने हेतु एकजुटता से काम करेंगे। उनके उपाध्यक्ष बनने पर यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश भट्ट, वीरेन्द्र जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं आप महासचिव दिव्यांशु बहुगुणा, संजय बिष्ट, राम प्रकाश रैम्स, महावीर बलोनी, मुन्ना लाल, जयकृष्ण भट्ट, राजेन्द्र मुयाल, मोहनलाल आर्य आदि ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *