12 दिन से लापता युवक का शव मिला

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड पाटी के सुनडुंगरा गांव में 12 दिन से लापता चल रहे युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रविवार को लोहाघाट पोस्टमार्टम करवाया।
पाटी के सुनडुंगरा गांव का मोहित कुमार (22) पुत्र मोहन राम बीते 24 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिल पाया था। परिजनों ने पाटी थाने में युवक गुमशुद्गी दर्ज कराई थी। पाटी के थाना प्रभारी हरीश प्रसाद ने कहा तहरीर के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी थी। शनिवार को सुनडुंगरा गांव से तीन किलोमीटर दूर जंगल में युवक का शव देखा। जिसके गले में चादर का फंदा लगा हुआ था, जिसे जानवरों ने नोंचा भी था। परिजनों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति पूर्व से ठीक नहीं थी। रविवार को ड़ अंकुश बाटला, कीर्तिका सती, ड़ाषभ जोशी और ड़ राफिया के पैनल ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। शव का अंतिम संस्कार स्थानीयाषेश्वर घाट पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *