अल्लाह के सजदे में झुके सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जामा मस्जिद के मुख्य इमाम बदरूल हसन अंसारी ने ग्रास्टन गंज स्थित ईदगाह में हजारों लागों को ईद की नमाज अता करायी। इस मौके पर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये थे।
एक माह के रमजान पूरा होने के बाद मंगलवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर रंग बिरंगे परिधानों में छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। सुबह आठ बजे ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अता की गयी। इस मौके पर इमाम बदरूल हसन अंसारी ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि ईद के त्योहार का अपना एक अलग महत्व है। तीस दिन रोजे रखने के बाद हर मौमिन पर ईद की नमाज पढ़ना वाजिब है। कहा कि ईद के दिन हर इंसान को गिलवे शिकवे भूल जाने चाहिए। यही अल्ला ताला का हुकुम भी है। नमाज के बाद घरों में जाकर मीठी चीजों का सेवन करना चाहिए। मौके पर हिंदू भाइयों ने नमाजियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *