पत्नी की मौत के तीन दिन मे ही हेड कांस्टेबल की भी गई कोरोना से जान

Spread the love

देहरादून। देहरादून में कोरोना ने हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी दोनों को लील लिया। पत्नी की मौत के तीन दिन मे ही हेड कांस्टेबल की जान भी चली गई। पुलिस लाइन देहरादून मे आज मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। देहरादून में कोरोना ने हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी दोनों को लील लिया। पत्नी की मौत के तीन दिन मे ही हेड कांस्टेबल की जान भी चली गई। पुलिस लाइन देहरादून मे आज मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कालसी थाने में नियुक्त हेड कांस्टेबल धीरज सिंह पुत्र स्व. गेंदा सिंह पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की वजह से 22 अप्रैल से अवकाश पर चले गए थे। उपचार के दौरान 23 अप्रैल को उनकी पत्नी द्रौपदी देवी (55 वर्ष) की अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान धीरज सिंह की भी तबीयत बिगड़ गई। 26 अप्रैल को तबीयत अत्यधिक खराब होने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज कोविड-19 की गाइडलाइन्स के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पुलिस लाइन देहरादून में उक्त मृतक मुख्य आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान वहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ वाईएस रावत के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *