पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश नेगी का निधन

Spread the love

देहरादून()। पुलिस लाइन देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह नेगी (44) का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उनका उपचार पटेलनगर स्थिति निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी दिनेश नेगी वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2022 में उनकी पदोन्नति मुख्य आरक्षी के पद पर हुई थी। वर्तमान में वह सपरिवार देहरादून में ही रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। एसएसपी अजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *