प्रमुख ने दी महाविद्यालय को प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें

Spread the love

नई टिहरी : ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर को 338 प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट कीं। डेढ़ से दो लाख रुपये अनुमानित लागत की यह पुस्तकें कम आय एवं निर्धन वर्ग के छात्रों के लिए काफी लाभप्रद साबित होंगी। महाविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुस्तकें विभिन्न विषयों पर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं। प्रतियोगी पुस्तकें वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही छात्रों की मांग पर पढ़ने के लिए आवंटित की जाएंगी। पुस्तकालय प्रभारी ने पुस्तकों की महत्ता को देखते हुए कॉलेज के छात्रों को अधिक से अधिक पढ़ने के लिए पुस्तकालय में संपर्क करने की अपील की है। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर उभान ने प्रतियोगी पुस्तकें भेंट करने के लिए ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत एवं प्रशासन का आभार जताया। मौके पर डॉ. विक्रम सिंह बत्र्वाल, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सपना कश्यप, विशाल त्यागी. डॉ. सुशील कगड़ियाल, डॉ. विजय प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *