कोटद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष आशीष बलोदी व सचिव बनें राजेश सेमवाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार प्रेस क्लब की वर्ष 2020-21 की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। आशीष बलोदी को अध्यक्ष एवं राजेश सेमवाल को सचिव चुना गया।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में मुख्य चुनाव अधिकारी सुधींद्र नेगी, सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र असवाल एवं पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद जिलासूचना अधिकारी बद्रीश नेगी की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में आशीष बलोधी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं राजेश सेमवाल को सचिव चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर दीपक सुयाल, सहसचिव पद पर रोहित लखेड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर विमल ध्यानी को चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमोहन शुक्ला, राजेंद्र शिवाली, विवेक बनियाल, दिनेश पाल गुंसाई, नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज पसबोला, जगमोहन रावत, नरेश थपलियाल, रणवीर चौहान, चंद्रेश लखेड़ा, विभु ग्रोवर, शराफत अली, नरेंद्र सिंह नेगी, अरविंद दुदपुड़ी, कमल बिष्ट को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद समस्त पत्रकारों ने चुने हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर कोटद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, राजगौरव नौटियाल, सुभाष नौटियाल, अजय खंतवाल सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *