जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दर्पण वैलफेयर सोसाइटी व भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एवं मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून की ओर से चार जनवरी को कोटद्वार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मार्केट मैनेजर सुनील कुकरेती ने बताया कि शिविर बालासौड़ स्थित संगम रिजार्ट में आयोजित किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. चेतन शर्मा मरीजों के हृदय की जांच करेंगे। साथ ही शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर व हृदय संबंधित परामर्श नि:शुल्क होगा। शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।