जिला कारागार में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : माननीय अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में बुधवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह द्वारा जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों एवं कारागार कर्मियों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सीय जांच उपलब्ध कराना था। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, सामान्य रोगों की जाँच, रक्तचाप, शुगर आदि की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए। चिकित्सक द्वारा प्रत्येक बंदी की स्थिति के अनुसार उपयुक्त परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। बंदियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर जागरूक किया गया, जिससे वे कारागार अवधि के दौरान एक स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण में रह सकें। शिविर के सफल आयोजन के लिए कारागार प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *