सोमेश्वर में एनएसएस स्वयं सेवियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर के ड आनंद तिवारी एवं ड गोपाल गोस्वामी ने शिविरार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दैनिक दिनचर्या के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। ड तिवारी ने जल जनित रोगों के बारे में विस्तार से बताया। एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ड राकेश पांडे ने की। ड पुष्पा भट्ट ने स्वयं सेवियों द्वारा किए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ड आंचल सती, ड रजनीश कुमार, प्रीति भंडारी, सुस्मिता, ड कंचन वर्मा, अनिल भरड़ा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमकुम भंडारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *