छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय विल्वकेदार में मेडिकल एम्बेसडर्स देहरादून के सौजन्य से समृद्धि कंप्यूटर एजुकेशन नकोट एवं सहयोगी अमर फार्मा क्लीनिक नकोट द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर छात्रों को संस्था द्वारा सफाई किट भी उपलब्ध करवाई गई। प्रधानाध्यापक आशुतोष पुरी ने समृद्धि कम्प्यूटर एजुकेशन नकोट एवं सहयोगी अमर फार्मा क्लीनिक नकोट का आभार जताया। मौके पर विपेंद्र सिंह बिष्ट, सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *