स्वास्थ्य शिविर में छात्रों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के कलालघाटी स्थित शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा राजकीय बालिका इंटर कालेज में पीएम श्री कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर का आरंभ प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने करते हुए सभी चिकित्सकों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों में सभी छात्राओं को प्रत्येक गतिविधि में प्रतिभाग करने का अवसर मिल रहा है, जो छात्रा हित में अच्छा प्रयास है। तत्पश्चात फिजिशियन डा. राकेश सारंग, ईएनटी स्पेशलिस्ट डा. अलका नेगी व डा. अजय नेगी और दंत रोग विशेषज्ञ डा. वसंत जोशी ने सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष आशा देवी और एसएमडीसी अध्यक्ष रेखा देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *