वाहन चालकों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Spread the love

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संभागीय परिवहन कार्यालय पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में वाहन चालकों की बीपी, डायबिटीज, मुंह, नाक-कान व गला की जांच के साथ ही कई अन्य जांचें भी की गई।
हेल्थ कैंप में संभागीय परिवहन अधिकारी सहित कार्यालय के स्टाफ, चालकों विभिन्न जांचें करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी दी गई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण टीम द्वारा परिवहन विभाग को तंबाकू निषेध संबंधित स्टीकर व पेन वितरित किए गए, जिन्हें परिवहन अधिकारी द्वारा कमर्शियल वाहनों में लगाया गया। साथ ही वाहनों में चालकों तथा सवारियों द्वारा तंबाकू व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश भी दिया गया। इससे पूर्व कैंप का उद्घाटन संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद ने किया। इस अवसर पर जिला सलाहकार एनसीडी श्वेता गुसाईं, डा. श्वेता नवानी, डा. शशांक उनियाल, राखी देवी, सुमित्रा देवी, रितिका, कमलदीप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *