स्वास्थ्य विभाग की भर्ती परीक्षा की जांच हो

Spread the love

 

चम्पावत(आरएनएस)। कक्ष सेवकों ने स्वास्थ्य विभाग में हुई भर्ती परीक्षा की जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल से मुलाकात की। शनिवार कक्ष सेवकों ने बताया कि हाल में आईसीयू संचालन के लिए पीईजेकेएस कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती की है। उन्होंने भर्ती में धांधली करने का आरोप लगाया। कहा कि पांच वर्ष से अधिक सेवा करने के बाद भी उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने भर्ती परीक्षा की जांच की मांग की। पूर्व विधायक खर्कवाल ने सीएमओ डघ् केके अग्रवाल से फोन में वार्ता कर भर्ती परीक्षा की निष्पक्ष जांच कराने को कहा। विधायक से मिलने वालों में वार्ड ब्वय विरेंद्र शर्मा, सुनील नरियाल, स्वच्छक गीता देवी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *