स्वास्थ्य मंत्री ड़ धन सिंह ने बेस में भर्ती मरीजों का जाना हाल

Spread the love

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य मंत्री ड़ धन सिंह रावत ने शनिवार को मेडिकल कलेज के अधीन बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री ड़ धन सिंह रावत अल्मोड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्घ चितई गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक, संस्ति पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी धार्मिक स्थलों को सर्किट के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। इसके बाद मंत्री ने बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों, वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को अस्पताल में हर सुविधा दी जाए। यहां दीपा रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, बलवंत मनवाल, पुष्कर सिंह पोखरिया, विनीत बिष्ट, दर्शन बिष्ट, सीएमओ डा़ आरसी पंत, बेस अस्पताल के पीएमएस ड़ एचसी गढ़कोटी, ड़ अनिल पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *