नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें : धीरेंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव के गढ़वाल चुनाव प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने सरकार पर सियासी हमला बोला है। कहा कि बीते दिनों पौड़ी के पास हुई बस दुर्घटना ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल कर रख दी। कहा कि जिला अस्पताल में कई अव्वस्थाएं होने से बस दुर्घटना के घायलों को समुचित उपचार नहीं मिल पाया। कहा कि नैतिकता के आधार पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कोटद्वार में प्रचार के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बयान की भी निंदा की। उन्होंने निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की जीत का दावा भी किया।
नगर निकाय चुनाव को लेकर धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं को निष्कासित भी किया जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में धीरेंद्र प्रताप ने सरकार द्वारा नगर निगमों के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र को धोखा पत्र करार दिया। कहा कि नगर निकाय चुनावों में सत्ताधारी पार्टी को संकल्प पत्र जारी करने की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन प्रदेश सरकार को हार के डर से संकल्प पत्र जारी करना पड़ा है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, वीरेंद्र रावत, उपेंद्र, राहत हुसैन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *