स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Spread the love

उच्च शिक्षा मंत्री ने जांच शिविर में पंहुचकर जाना लोगों का हाल
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बिसल्ड में स्वास्थ्य जांच शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्होनें ग्रामीणों का हाल-चाल भी जाना।
गुरूवार को पाबौ ब्लॉक के ग्राम बिसल्ड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों के द्वारा बीपी, डायबिटीज जांच, कान, स्वास्थ्य जांच मानसिक स्वास्थ्य जांच तंबाकू संबंधित काउंसलिंग आंख संबंधित जांच एवं मुख संबंधित जांच की गई शिविर में बड़ी संख्या में आसपास के लगभग 4 गांव बिसल्ड, रलथम, पोखरी, खथगेट के ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया स्वास्थ्य शिविर में करीब 200 की संख्या में मरीजो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 100 लोगों को औषधि भी वितरण की गई। इसके साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आंखों और दांतों का परीक्षण भी करवाया। वहीं स्वास्थ्य कैंप में लगभग 101 लोगों के द्वारा वैक्सीन की सेकण्ड डोज लगाई गई। इस मौके पर पाबौ मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, बिसलड गांव के महावीर सिंह, सुदर्शन सिंह पोखरियाल, पान सिंह भंडारी, जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण व संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *