स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी स्वयं होम आइसोलेशन में जाने की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
उत्तराखंड के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मांगों का समाधान जल्द नहीं होने पर स्वयं होम आइसोलेशन में जाने की चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनैस केंद्रों में सेवारत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर
सरकार उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो एक जून से सभी अधिकारी होम आइसोलेशन में चले जाएंगे।
उत्तराखंड के हेल्थ एंड वेलनैस केंद्रों में सेवारत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष डोभाल ने बताया कि अधिकारी लंबे समय से सामुहिक बीमा या गोल्डन कार्ड दिए जाने, कोरोना काल में हुई मौत पर परिजनों को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी, लॉयल्टी बोनस, नियमित किए जाने, समान कार्य-समान वेतन सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार हमारी मांगों के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे समाधान को लेकर समस्त अधिकारियों में आक्रोश है। प्रदेश अध्यक्ष डोभाल ने कहा कि महासंघ एनएचएम संगठन की मांगों का भी सर्मथन करता है। कहा कि 28 मई से 31 मई तक समस्त अधिकारी काला फीता बांध विरोध जताएंगे। डोभाल ने बताया कि सरकार इसके बाद भी सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो समस्त अधिकारी एक व दो जून को होम आइसोलेशन में जाकर कार्य बहिष्कार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *