स्वास्थ्य सचिव ने किया लोहाघाट अस्पताल का निरीक्षण

Spread the love

चम्पावत(आरएनएस)। उपजिला अस्पताल का स्वास्थ्य सचिव ने ड़ आर राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने अस्पताल की व्यवस्था में जल्द सुधार करने और आईसीयू संचालन के निर्देश दिए। सोमवार को स्वास्थ्य सचिव ड़ आऱ राजेश कुमार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सचिव ने चिकित्सा अधीक्षक ड़ सोनाली मंडल को डेंगू के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए डेंगू वार्ड, मच्छरदानी की उचित व्यवस्था, पानी की निकासी, साफ सफाई और दवा के छिड़काव की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सचिव ने एमरजेंसी, दंत रोग विभाग, पैथोलजी, अल्ट्रासाउंड,लैब, जनरल वर्ड में आवश्यक व्यवस्थाऐं और निरीक्षण में फार्मेसी विभाग की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता करने के साथ ही अस्पताल से उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों की शिकायत पर सचिव ने सीएमओ से तीन दिन के अंदर आईसीयू में स्टाफ और दवा की व्यवस्था कर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द ही हड्डी रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती का आश्वासन दिया। डाक्टर्स ने सचिव से जीवन रक्षक दवा, उपकरणों और अन्य सुविधाओं का अभाव बताया। जिस पर सचिव ने सीएम से जल्द व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। यहां स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं ड़ तारा आर्या, सीएमओ ड़क केके अग्रवाल, सीएमएस ड़ सोनाली मंडल, ड़क कुलदीप यादव, मुकुल राय, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *