प्रदेश में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं: धन सिंह रावत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री आत्म निर्भर स्वस्थ्य भारत योजना का शुभारंभ किया। जनपद से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संबधिंत स्टाफ व आशा कार्यकर्तियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान काबीना मंत्री ने प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की बात कही।
सोमवार को वर्चुल माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधन को सुनते हुए काबीना मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्म निर्भर स्वस्थ भारत योजना के तहत बनाये जा रहे मेडिकल कालेजों से गरीबों को फायदा मिलेगा। देश ने कोरोना महामारी की लड़ाई में 100 करोड़ वैक्सीन डोज के लक्ष्य को पूर्ण किया है। कहा कि देश के साथ-साथ प्रदेश ने भी कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम डोज में शत प्रतिशत सफलता हासिल कर ली है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों का इलाज भी बड़े अस्पतालों में मुफ्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खुशियों की सवारी को पुन: प्रारम्भ करके गर्भवती महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि 270 स्वास्थ्य जांचे मुफ्त की जाएंगी तथा अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी दी जाएंगी। कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि आशा कार्यकर्तियों को प्रतिमाह 6500 रुपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे, जो कि डीबीटी के माध्यम सीधे उनके खाते में आएंगे। इस मौके पर सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र रावत, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमएस डॉ. आरएस राणा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर सहित संजय नेगी, मनमोहन पटवाल व आशा कार्यकर्तियाँ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *