स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला पंचायत सदस्य पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल के स्वास्थ्य कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया। कहा कि इस संबंध में पुलिस को भी तहरीर दी गई है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कुछ दिन पूर्व प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत ग्राम धस्मानी में एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसके बाद ग्रामीण घायल बालक को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी से अभद्रता। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है। कहा कि जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ पुलिस को भी तहरीर दी गई है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होती उनका आक्रोश जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *