श्रीनगर गढ़वाल : नगर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने झंडा फहराया। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर में बल के उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने सभी से राष्ट्र के प्रति निष्ठा, कर्तव्य और अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। वहीं चौरास के राइंका मंजाकोट, जीजीआईसी श्रीनगर, जीआईसी, विद्या मंदिर आदि विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। (एजेंसी)