स्वास्थ्य कर्मियों को 27 मार्च से मिलेगा प्रशिक्षण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : आगामी चारधाम यात्रा में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिये जाने को लेकर चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने श्रीनगर और दून मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षण केंद्रों में नोडल अधिकारी नामित करते हुए चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को दो दिवसीय प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में 27 मार्च से प्रशिक्षण शुरु कराये जाने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में बेस चिकित्सालय के कार्मिकों को ट्रैनिंग दी जायेगी। स्कील सेंटर का उपयोग कर कार्मिकों को बेहतर बनाया जायेगा। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण देने के लिये जनरल मेडिसिन के एचओडी डॉ. केएस बुटोला ,जबकि दून मेडिकल कॉलेज प्रशिक्षण केन्द्र के लिए एनेस्थिसिया विभाग के एचओडी डॉ. अतुल कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रत्येक बेच में लगभग 20-25 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। चिकित्सा निदेशक डॉ. सयाना ने बताया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज चिकित्सा सेवा का प्रमुख केंद्र होने के नाते तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखे जाने के लिये चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *