स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन ही सशक्त राष्ट्र की नींव

Spread the love

खेल महोत्सव: विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का गुरूवार को राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम में खिलाड़ियों और सांस्कृतिक दलों के मार्चपास्ट के साथ समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया। सांसद खेल महोत्सव के पहले दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस आदि खेल प्रतियोगिताओं के पहले चरण की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरूवार को प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण के मुकाबले होंगे।
खेल महोत्सव का शुभारंभ नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल, जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह रावत, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक सुनील रावत द्वारा विद्यालयों के सांस्कृतिक दलों एवं खिलाड़ियों के भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, बल्कि उनमें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना भी विकसित हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई खेलो इंडिया जैसी ऐतिहासिक पहल ने आज देश के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास पैदा किया है। खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षण और अवसरों का व्यापक विस्तार किया गया है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज गांव-गांव और शहर-शहर में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अनिल बलूनी के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल, भाजपा जिला महामंत्री सुरेन्द्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष विजयनंद पोखरियाल, हरी पुंडीर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शांता बमराड़ा, ब्लॉक खेल समन्वयक विनोद पंत, स्टेडियम प्रभारी श्याम सिंह डांगी, नगर अध्यक्ष विकास मित्तल, प्रदेश खेल सह संयोजक सौरव नौटियाल, पार्षद जयप्रकाश ध्यानी, उम्मेद सिंह नेगी, रजनीश बेबनी, शशिकांत जोशी, कै. गजेन्द्र धस्माना सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षक, शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *