स्वस्थ देश के लिए जरूरी है स्वस्थ बेटी

Spread the love

 

चमोली। डा़शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फीलगुड फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को श्स्वस्थ बिटिया-स्वस्थ भारतश् के तहत मासिक धर्म जागरूकता की जानकारी दी गई। शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से अडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में फीलगुड फाउंडेशन के निदेशक आशीष रंजन ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त सेनेटरी पैड बेहतर स्वास्थ्य देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जरूरी है। महिला सशक्तीकरण अभियान की सदस्या पूनम राणा ने कहा कि मासिक धर्म के समय स्वच्छता पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य प्रो़के़एल़तलवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं की अधिक संख्या है, इस दृष्टिकोण से भी मासिक धर्म जागरूकता अभियान की उपयोगिता बढ़ जाती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा़चन्द्रावती टम्टा ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान इस अभियान पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम अधिकारी डा़हिना नौटियाल ने कहा कि श्हेल्थ एंड हाइजीनश् आज के समय की मांग है। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्षा कांता रावत,डा़शीतल देशवाल, डा़नेहा तिवारी पाण्डेय,डा़दिशा शर्मा,डा़कविता पाठक, डा़स्वाति सुंदरियाल, डा़ममता चौहान सहित अनेक प्राध्यापिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *