स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि सेवा ही संकल्प की भावना के साथ हमें राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि अभियान की थीम स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार को अपने जीवन और करियर में आत्मसात करें। डॉ. सयाना ने बताया कि अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम, पोषण संबंधी परामर्श और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन पर प्रदेशभर में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष पहल हो रही है, जो आने वाले समय में समाज की दशा और दिशा तय करेगी। प्राचार्य ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सिर्फ चिकित्सा सेवा ही नहीं, बल्कि साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत, डिप्टी एमएस डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. सुरेंद्र नेगी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. जानकी बत्र्वाल, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. पार्थ दत्ता आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *