डीडीहाट में तहसील दिवस पर समस्याओं का अंबार

Spread the love

पिथौरागढ़। प्रशासन की ओर से आयोजित तहसील दिवस में समस्याओं का अंबार लगा रहा। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी अधिकरियों को दी। कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, पानी जैसी बुनियादों सुविधाओं से भी अब तक लोगों को जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को नगर में डीएम रीना जोशी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने प्रमुखता से अपनी-अपनी समस्या रखीं। व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह साही ने निर्माणाधीन टैक्सी स्टेंड निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। ललित चुफाल ने जल जीवन मिशन योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुपड़ाखेत गांव में घर-घर पानी के कनेक्शन लग गए हैं, लेकिन नलों से पानी नहीं टपक रहा है। उन्होंने प्रशासन से फेज टू के निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग की है। कविता देवी ने लखती गावं में सिंचाई को लेकर हो रही समस्या को रखा। उन्होंने प्रशासन से गांव में नहर निर्माण करने को कहा है। जगदीश राम ने बोरागावं-कुणिया सड़क की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। संचालन हरीश सेक्रियाल ने किया। यहां सीडीओ वरुण चौधरी, पीडी आशीष पुनेठा, एसडीएम भगत सिंह फोनिया, डीडीओ रमा गोस्वामी, बीडीओ आनंद स्वरुप, एसीएमओ आरके जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *