शिक्षा समागम पर सुना पीएम पीएम मोदी का संबोधन

Spread the love

चमोली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम के नई दिल्ली स्थित भारत मण्डपम सभागार में आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नई दिल्ली में एक चिंतन शिविर के रूप में किया गया।
इससे पूर्व प्रथम चिंतन शिविर काशी के रुद्राक्ष सभागार में आयोजित किया गया था, उक्त समागम मे संबोधन से पूर्व पीएम द्वारा बालवाटिका गैलरी में विभिन्न आयु वर्ग के विधार्थियों एवं बाल वैज्ञानिकों से मुलाकात की गई। पीएम मोदी के इस भाषण में एक देश एक पाठ्यक्रम, समान शिक्षा प्रणाली, पीएमश्री योजना, बहुभाषी पाठ्यक्रम की किताबों के निर्माण, ज्ञान सृजन में भारतीय भाषाओं की भूमिका, अनुवादिनी ऐप द्वारा देश व स्थानीय भाषाओं के सबलीकरण, दूरस्थ शिक्षा पोर्टल, विज्ञान और वैज्ञानिक साहित्य के प्रसार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *